चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:कांग्रेस के पदाधिकारी बोले इस्तीफा दे चुनाव आयुक्त, दर्ज हो मुकदमा
आजमगढ़ जिले में कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय और शहर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निजाम समीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार एक दल के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उसे पद पर रहने का कोई हक नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही इनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके साथी ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद ज्ञानेश कुमार को जेल भेजे जैसे नारे भी लगाए गए। आज लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। बुधवार को सपा ने किया था प्रदर्शन
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों और सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी चुनाव आयुक्त पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि जिस तरह से चुनाव आयोग कम कर रहा है निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अभी आरोप लगाया था कि हम लोग 2022 से चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)