लखनऊ में वंदे भारत से टकराई गाय, इमेरजेंसी ब्रेक लगा:ट्रेन के आगे का हिस्सा टूटा, देहरादून से आ रही थी

Oct 08, 2026 - 16:02
0
लखनऊ में वंदे भारत से टकराई गाय, इमेरजेंसी ब्रेक लगा:ट्रेन के आगे का हिस्सा टूटा, देहरादून से आ रही थी
देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन से एक गाय टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा टूट गया। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने ट्रैक से गाय को हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही ट्रैक की जांच और सफाई भी की गई। यह घटना बीकेटी इलाके के नंदना क्रॉसिंग के पास करीब 2 बजे की है। रेलवे कर्मचारी ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर ट्रेन सेवा सामान्य करने में लगे हैं। फिलहाल, वंदे भारत ट्रेन बीकेटी से लखनऊ के लिए चल पड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User