चुनाव से पहले फिर तेज हुई जाट आरक्षण की मांग:4 अक्टूबर को बुढ़ाना में महासम्मेलन, यशपाल मलिक ने किया ऐलान, गांव-गांव जनसंपर्क तेज
मुजफ्फरनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे आदर्श कॉलोनी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के संयोजक यशपाल मलिक ने 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में जाट आरक्षण रैली आयोजित करने का ऐलान किया। संगठन की ओर से रैली को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है। गांव-गांव संपर्क कर लोगों को जोड़ने की तैयारी यशपाल मलिक ने बताया कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र में संपर्क कर रहे हैं। जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रैली आयोजित की जा रही है। मोदी-शाह से किए वादे की याद दिलाने की बात मलिक ने कहा कि रैली के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जाट समाज से किए गए वादे की याद दिलाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण देने का आश्वासन दिया गया था। अब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ी रैलियों के जरिए यह मांग केंद्र सरकार के सामने रखी जाएगी। लंबे समय से चल रही है केंद्र में आरक्षण की मांग अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति लंबे समय से केंद्र में जाटों को ओबीसी आरक्षण देने की मांग उठाती रही है। 2014 में केंद्र की ओबीसी सूची में जाटों को शामिल करने का फैसला हुआ था, लेकिन 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की अधिसूचना को रद्द कर दिया था। आगे भी बड़ी रैलियां करने की तैयारी यशपाल मलिक ने कहा कि 4 अक्टूबर की बुढ़ाना रैली के बाद भी आरक्षण की मांग को लेकर अभियान जारी रखा जाएगा। संगठन की ओर से आगे बड़ी रैलियां आयोजित कर केंद्र सरकार के सामने मांग रखने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)