नवाबगंज में श्रीमद्भागवत कथा:कलश यात्रा के बाद श्रद्धालु बोले- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार
बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम काशी धरमपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन गांव में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार एवं उत्तर रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि शरद प्रताप सिंह शामिल हुए। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भक्ति के मार्ग पर चलना मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु मौजूद रहे। अशोक कुमार शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान भागीरथ, नरेश चंद्र, दाताराम, खूबचंद, मनोहर लाल, मुन्ना लाल, स्वाति गंगवार, अमित गंगवार, सोहनलाल गंगवार, महेंद्र गंगवार, द्वारिका प्रसाद गंगवार, हरीश गंगवार, मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी, मंडल महामंत्री महिपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)