मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण:अफसरों से कहा- नुकसान का आकलन कराएं, मदद से कोई वंचित न रहे

Sep 29, 2026 - 19:03
0
मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण:अफसरों से कहा- नुकसान का आकलन कराएं, मदद से कोई वंचित न रहे
हरदोई में मंगलवार शाम 4 बजे प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव, आवागमन और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी। इसके बाद राजघाट स्थित बाढ़ निगरानी कक्ष पहुंचकर अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। राहत सामग्री और सुविधाओं की जानकारी ली प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत सामग्री और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं समय से पहुंचाई जाएं। राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नुकसान का वास्तविक आकलन कराने के निर्देश मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने फसल, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराने के निर्देश दिए। पात्र परिवारों को नियमानुसार समयबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। बाढ़ पीड़ित परिवारों से की बातचीत प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार संकट की स्थिति में हरदोई के नागरिकों और किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। लगातार निगरानी रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की वर्तमान स्थिति और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखें और लोगों की जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखें। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिलग्राम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User