चुनावी रंजिश में गोलीकांड के बाद सुरक्षा की मांग:सुल्तानपुर में पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, डीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

Oct 01, 2026 - 17:42
0
चुनावी रंजिश में गोलीकांड के बाद सुरक्षा की मांग:सुल्तानपुर में पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां, डीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र के अल्लीपुर में कथित गोलीकांड के बाद पीड़ित पक्ष गुरुवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को संबोधित एक मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को देकर सुरक्षा सुनिश्चित कराने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, राजन गौतम पुत्र राम स्वार्थ निवासी ग्राम अल्लीपुर, सरायां, थाना अखंडनगर पर 23 सितंबर को चुनावी रंजिश को लेकर कथित रूप से गोलीबारी की गई थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने का उल्लेख करते हुए पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपियों की ओर से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकी दी जा रही है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना में राजन गौतम को गोली लगी थी और उनकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष ने दावा किया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। युवा शक्ति दल की ओर से दिए गए पत्र में डीएम से पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा नामजद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस मोके पर नरसिंह गौतम (अरविन्द), एडवोकेट संदीप बौद्ध, एडवोकेट राजेश विक्रम, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज गौतम, चंद्रसेन उर्फ दादा, मोनू गौतम, दीपक एडवोकेट, सत्य विजय, राम आशीष, हरिशंकर राव एडवोकेट, गोविंद कुमार एडवोकेट, उमाशंकर एडवोकेट, बब्बन एडवोकेट, सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User