CISF कैंप में फायरिंग, अम्बेडकरनगर के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद:अंकित पांडेय समेत 4 जवानों की मौत, बीमार मां को नहीं दी मौत की खबर
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे CISF कैंप में हुई फायरिंग में अम्बेडकरनगर के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय समेत चार जवानों की मौत हो गई। सीआईएसएफ के जवान ने ही अपने साथियों पर एके- 47 से गोली चलाई। अंकित की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। बीमार मां की तबीयत को देखते हुए परिजनों ने अभी उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी है। फायरिग कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में हुई। एसआई से असिस्टेंट कमांडेंट बने थे अंकित टांडा तहसील क्षेत्र के डिहवा दौलतपुर गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय ने CISF में सब इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन किया था। मेहनत और योग्यता के दम पर साल 2021 में वह असिस्टेंट कमांडेंट बने। घटना के समय वह कठुआ के बसोहली-माशका क्षेत्र में सेवा हाइडल पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात CISF यूनिट में कंपनी कमांडर थे। कैंप में फायरिंग से चार जवानों की मौत शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैंप में साथियों से झगड़े के बाद हेड कांस्टेबल अभिदेश कुमार ने एके-47 से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और दो कांस्टेबलों की मौत हुई। घटना के बाद आरोपी जवान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फायरिंग की वजह को लेकर जांच जारी है। अंकित की शहादत से गांव में शोक अंकित की मौत की खबर से डिहवा दौलतपुर गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण उन्हें देश की सुरक्षा में तैनात अपने गांव के वीर सपूत के रूप में याद कर रहे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीमार मां को नहीं दी गई बेटे की मौत की जानकारी परिजनों के मुताबिक, अंकित की मां बीमार हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए परिवार ने अभी उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी है। परिजन इस दुखद खबर को उनसे छिपा रहे हैं। परिवार और ग्रामीणों में मातम अंकित की मौत की खबर के बाद गांव में लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, अंकित ने CISF में सेवा देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट तक का सफर तय किया और कंपनी कमांडर के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)