गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 30°C:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, बारिश का अलर्ट
गाजियाबाद में रात को हल्की फुहार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। अगले 24 घंटे में गाजियाबाद और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन में बादल छाने के साथ बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। बारिश से तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। 10 अक्टूबर को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। 28 सितंबर को हुई थी आखिरी बारिश गाजियाबाद में इससे पहले 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ने लगी थी, जबकि रात के तापमान में कमी आने लगी। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था। अब दोबारा बारिश होने पर धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)