गाजियाबाद में नगर निगम के खिलाफ धरना:शर्टलेस होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, हवन भी किया

Oct 05, 2026 - 15:31
0
गाजियाबाद में नगर निगम के खिलाफ धरना:शर्टलेस होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, हवन भी किया
गाजियाबाद में रमते राम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के बी और सी ब्लॉक के व्यापारियों ने सोमवार को नगर निगम के खिलाफ शर्टलेस होकर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों के धरने का सोमवार को 13वां दिन रहा। प्रदर्शन के बाद धरना स्थल पर हवन किया गया। व्यापारियों ने हवन में आहुति देकर मेयर, नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य उच्च अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। व्यापारियों का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं और वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। व्यापारी नेता महेश मित्तल ने कहा कि नगर निगम यह न समझे कि व्यापारी लगातार धरने पर बैठे रहेंगे। मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो नगर निगम में हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी शांतिपूर्ण है, लेकिन उग्र होने पर जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी। इस दौरान महेश मित्तल, अजय कुमार गर्ग, अरविंद गौतम, हार्दिक गर्ग, अनिल जैन, मनोज जैन, अमित कुमार, आनंद, जयप्रकाश, अशोक गर्ग, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, बिट्टू, सोनू, देवेंद्र गुप्ता, चौधरी साहब, अनिल शर्मा और विक्की जैन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User