CM की जनसभा के बाद गाजियाबाद में जाम:चारों तरफ वाहनों जाम में फंसे, सीएम के काफिले को रोकना पड़ा ट्रैफिक

Oct 16, 2026 - 21:06
0
CM की जनसभा के बाद गाजियाबाद में जाम:चारों तरफ वाहनों जाम में फंसे, सीएम के काफिले को रोकना पड़ा ट्रैफिक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में हापुड़ रोड स्थित सुदंरदीप निजी यूनिवर्सिटी में जनसभा की। जहां सीएम योगी ने MLC स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया। चुनाव में दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा को जिताने की अपील की। सीएम की जनसभा के बाद जनसभा स्थल से लेकर हापुड़ रोड और शहर में अलग अलग स्थानों पर जाम लग गया। जाम में पुलिस अधिकारियों की ही गाड़ी फंस गई। जनसभा खत्म होने के बाद घंटों तक वाहन चालक जाम में जूझते रहे। तस्वीरों में देखिए जाम… हिंडन से सड़क मार्ग से कार्यक्रम पहुंचे सीएम सीएम योगी लखनऊ से शुक्रवार दोपहर को सीधे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीएम को इंदिरापुरम में आरओ प्लांट का निरीक्षण करना था, लेकिन यह निरीक्षण कुछ देर पहले स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद सीएम सीधे हिंडन से सड़क मार्ग से हापुड़ रोड स्थित डासना में सुंदरदीप डीम्ड यूनिवर्सिटी में MLC स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए जनसभा में पहुंचे। यहां हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जहां जनसभा में आई बसों को सड़क किनारे ही पार्क कराया गया। हाईवे से कार्यक्रम स्थल तक अधिकारी भी जाम में फंस गए। सीएम के काफिले को रोका गया ट्रैफिक सीएम योगी के काफिले को लेकर 10 मिनट पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया था। जिससे लोगों को परेशानी हुई। ईस्टर्न के कट पर भी पुलिस ने पहरा लगा दिया। सीएम के कार्यक्रम के बाद हापुड़ रोड, डासना और पुलिस लाइन के अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड जाम से जूझती रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User