CM योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी:गाजियाबाद में 3000 जवानों की ड्यूटी लगाई, भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत
CM योगी आदित्यनाथ कल गाजियाबाद में रहेंगे। जहां शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिंडन एयरपोर्ट से लेकर इंदिरापुरम और डासना तक सड़क पर हर कदम पर जवान तैनात रहेंगे। डासना स्थित सुंदरदीप यूनिवर्सिटी में में होने वाले मतदाता सम्मेलन के लिए तैयारी चल रही हैं। आज हुई बरसात के बाद भी यहां पानी निकाला गया। क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर 3000 जवान तैनात सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 500 पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी को सुरक्षा सम्बंधी निर्देश दिए हैं। सीएम प्लेन से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से सड़क मार्ग द्वारा इंदिरापुरम में कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। इंदिरापुरम के बाद सीएम सड़क मार्ग द्वारा हापुड़ रोड पर डासना के पास सुंदरदीप स्थित यूनिवर्सिटी में सभा को संबोधित करेंगे। सड़क मार्ग के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। जहां पीएसी के अलावा दूसरे जिलों से भी फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। मंच और कार्यक्रम स्थल पर स्पेशल कमांडो तैनात रहेंगे। मंच तैयार होने का चलता रहा काम भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि तैयारियों के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। इस अवसर पर पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, रूपेंद्र सैनी, महानगर प्रभारी अशोक कटारिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल तथा जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, नीरज शर्मा और अन्य रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)