जिले के तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले:अलीगढ़ में एसओ जवां के निलंबन के बाद रेखा गोस्वामी को जवां थाने की कमान, विजयगढ़ और गभाना में नई तैनाती

Oct 15, 2026 - 21:07
0
जिले के तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले:अलीगढ़ में एसओ जवां के निलंबन के बाद रेखा गोस्वामी को जवां थाने की कमान, विजयगढ़ और गभाना में नई तैनाती
जवां थाने के एसओ को निलंबित करने के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, तीन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला उपनिरीक्षक रेखा गोस्वामी को थाना जवां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, साइबर क्राइम थाने में तैनात निरीक्षक शिव शंकर गुप्ता को थाना विजयगढ़ का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शशि कुमार को थाना गभाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विजयगढ़ की थानाध्यक्ष रहीं महिला उपनिरीक्षक रेखा गोस्वामी को थाना जवां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User