गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल और विहिप की मांगें:गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक और पहचान पत्र अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव

Oct 12, 2026 - 16:58
0
गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल और विहिप की मांगें:गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक और पहचान पत्र अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव
गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक परंपराओं के पालन और आयोजन स्थलों पर अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपनी मांगें उठाई हैं। संगठनों की ओर से पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर गरबा पंडालों में प्रवेश से लेकर सुरक्षा प्रबंधों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक कई बिंदुओं पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन में गरबा आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने, सभी आगंतुकों के पहचान पत्र अनिवार्य करने तथा प्रवेश के समय तिलक और कलावा जैसी धार्मिक परंपराओं के पालन की व्यवस्था करने की मांग प्रमुखता से शामिल है। इसके अतिरिक्त, गरबा पंडालों में पारंपरिक एवं धार्मिक संगीत को प्राथमिकता देने, आपत्तिजनक गीतों पर प्रतिबंध लगाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही गई है। प्रवेश व्यवस्था और पहचान पत्र की जांच पर जोर कन्हैया सिंह ने कहा - पंडाल में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान पत्र की जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही, प्रवेश के दौरान तिलक और कलावा जैसी धार्मिक परंपराओं को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई है। ज्ञापन में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई है। पारंपरिक और धार्मिक संगीत को प्राथमिकता देने की मांग कन्हैया सिंह ने कहा - गरबा पंडालों में बजाए जाने वाले संगीत को लेकर भी संगठनों ने अपनी आपत्ति जताई है। उनकी मांग है कि आयोजन स्थलों पर अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों पर प्रतिबंध लगाया जाए और पारंपरिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संगीत को प्राथमिकता दी जाए। हमारी प्रमुख माँगें निम्नलिखित हैं— 1. बार, कन्वेंशन हॉल एवं अन्य अनुपयुक्त स्थलों पर गरबा कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जाए। 2. दुर्गा पंडालों के अतिरिक्त अन्य अनुपयुक्त स्थलों पर गरबा आयोजन की अनुमति न दी जाए। 3. सभी गरबा पंडालों में शराब एवं गांजे का सेवन करके आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए तथा प्रवेश द्वार पर ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से जाँच की व्यवस्था की जाए। 4. सभी गरबा पंडालों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ तथा पुलिस सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 5. बजाज स्क्वायर में पूर्व में शराब परोसे जाने एवं महिलाओं के साथ अभद्रता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए वहाँ गरबा आयोजन की उपयुक्तता की समीक्षा की जाए। 6. अकेले पुरुषों के प्रवेश सहित प्रवेश संबंधी सभी नियमों को स्पष्ट, सुरक्षित एवं विधिसम्मत बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। 7. सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन के समन्वय में बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। 8. गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था पारदर्शी एवं विधिसम्मत हो तथा सभी व्यक्तियों की आवश्यक पहचान की पुष्टि एवं सुरक्षा जाँच सुनिश्चित की जाए। 9. सभी गरबा कार्यक्रमों को रात्रि 10 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त कराया जाए तथा इस संबंध में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User