CSJMU के छात्रों ने बनाया व्रत वाला केक:तरबूज, संतरा और अंगूर लगाया, फलाहार का रखा ध्यान
व्रत के दौरान फलाहार में भी अगर केक का स्वाद मिल जाए तो बात कुछ खास हो जाती है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने व्रत के नियमों को ध्यान में रखते हुए विशेष फ्रूट केक तैयार किया गया है। ताजे और मौसमी फलों से बने इस केक में स्वाद, पोषण और कम लागत का अनूठा मेल देखने को मिला। फलाहार की जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया इस खास फ्रूट केक का निर्माण स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। केक बनाने में तरबूज, अंगूर और संतरे जैसे फलों का इस्तेमाल किया गया। इसकी खासियत यह है कि इसे व्रत के दौरान फलाहार करने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पारंपरिक फलाहार को नया रूप देने का प्रयास आमतौर पर व्रत में लोग फल, दूध और अन्य फलाहार विकल्पों का सेवन करते हैं। ऐसे में यह फ्रूट केक पारंपरिक फलाहार को नया रूप देने का प्रयास है। इसे तैयार करते समय फलों की ताजगी और विशेष स्वच्छता का ध्यान रखा गया। साथ ही, कम लागत में तैयार होने वाला यह प्रयोग विद्यार्थियों के लिए खाद्य सामग्री के नए इस्तेमाल और व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर भी बना। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अरविंद चौहान और विद्यार्थियों के इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति, व्रत और पर्वों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)