नोएडा के अंडरपास में फंसी कार:ड्राइवर सीट का शीशा तोड़कर बाहर निकाला, हर बार भरता है पानी
बुलंदशहर से गुरुग्राम शीतला माता के मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर तड़के वापस लौट रहे छह लोगों की कार नोएडा सेक्टर 95 अंडरपास के जल भराव में फंस गई। ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़कर छह लोग बाहर निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम और पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बुलंदशहर चोला गांव के रहने वाले नीरज गांव के कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा, आरती के साथ रविवार रात को रेनाल्ट ट्राइबर माडल की कार से गुरुग्राम शीतला माता मंदिर गए थे। सभी गांव के खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि नीरज कार चलाते है। इनके साथ चार बच्चे भी थे। वहां पर कृष्ण और सीमा के एक वर्षीय बेटे का रात को मुंडन कराया। वहां से तड़के चार बजे वापस लौट रहे थे। सीएनजी भरवाने के लिए लिया था टर्न सीएनजी डलवाने के लिए सेक्टर 95 अंडरपास की ओर मुड़ गए। नीरज ने बताया कि वर्षा होने के चलते शीशे से बाहर का ज्यादा साफ नहीं दिख रहा था। उनको लगा कि अंडरपास में दो तीन फीट पानी होगा। वह आगे बढ़ गए और बीच मे जाकर कार एकाएक बंद हो गई। कार में सभी के सीने कार पानी आने पर चीख-पुकार मच गई। शीशा तोड़कर बाहर आए नीरज ने धीरज से काम लिया। पुलिस को सूचना दी। अपनी तरफ का शीशा तोड़ा। अन्य दो लोग बाहर निकले और धक्का लगाकर कार को किनारे किया। अन्य तीनों महिला व बच्चों को बाहर निकाला। अग्निशमन और पुलिस ने निकाली कार बाहर अग्निशमन टीम और फेज वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार को रस्सों की मदद से बाहर निकाला। फिलहाल अंडरपास के पानी निकालने का काम किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)