डॉक्टर के पास गए और घर से चोरी:अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में दो दिन पुरानी घटना, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच
सिविल लाइंस क्षेत्र में घर से पानी की मोटर और लोहे के पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित तलत की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात चोरी की एफआईआर दर्ज की है। चोरी की घटना 16 अक्टूबर की दोपहर की बताई गई है।
एफआईआर के अनुसार, नगला रोड स्थित वासिफ लॉज निवासी तलत 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे आंखें दिखाने डॉक्टर के पास गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर से क्रॉम्पटन कंपनी की पानी की मोटर और लोहे के पाइप चोरी कर ले गया। अस्पताल से लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित ने अपने स्तर से सामान और चोर की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविवार रात सिविल लाइंस थाने में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)