हापुड़ में 2027 चुनाव के लिए बूथों का संभाजन शुरू:एक बूथ पर 1500 से ज्यादा वोटर होने पर होगा बंटवारा, 25 अक्टूबर तक प्रस्ताव
हापुड़ जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बूथों के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हुई है। 19 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार भी शामिल थे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता होने चाहिए। ज्यादा वोटर वाले बूथों का नियमानुसार बंटवारा होगा, ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों - 58-हापुड़, 59-गढ़मुक्तेश्वर और 60-धौलाना - के सभी बूथों की जांच होगी। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बूथों का निरीक्षण करेंगे। बूथों पर रैंप, पीने का पानी, शौचालय, बिजली, फर्नीचर और छाया जैसी जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों को भी इस प्रक्रिया में शामिल कर उनके सुझाव लिए जाएंगे। बंटवारे का प्रस्ताव 25 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)