डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा-कार्यालय में बैठक:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को याद किया
अमरोहा में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उन्हें याद किया गया। जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद सिद्दीकी ने डॉ. लोहिया के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि डॉ. लोहिया ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। सिद्दीकी ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)