मऊ में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू:डीएम ने निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन और पारदर्शिता के साथ जांच के निर्देश दिए

Oct 12, 2026 - 15:50
0
मऊ में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू:डीएम ने निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन और पारदर्शिता के साथ जांच के निर्देश दिए
मऊ। जिले में आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों के तहत ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को लगभग 2:30 बजे जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचकर जांच कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे इंजीनियरों से जांच की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने एफएलसी के विभिन्न चरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं को समझते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी इससे संबंधित जानकारी साझा की, ताकि जांच प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बनी रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि एफएलसी का कार्य भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने पर जोर देते हुए कहा कि जांच के दौरान आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। एफएलसी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जांच की जाती है। इसका उद्देश्य मशीनों की तकनीकी स्थिति की पुष्टि करना और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करना है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User