डॉ. समर्थ कुमार अग्रवाल को मुंबई में एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला:32 साल की मेहनत का फल बताया, रामपुर के लोगों को समर्पित किया
रामपुर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. समर्थ कुमार अग्रवाल को बीते शुक्रवार की रात्रि आठ बजे मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में एक्सीलेंस इन प्रोस्थोडोंटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान मिलने के बाद अपने शहर रविवार के शाम 6 बजे लौटे डॉ. समर्थ ने कहा, ये मेरी 32 साल की अथक मेहनत की वजह से ये मेडल मिला है, मुझे खुशी है। 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार की रात्रि आठ बजे मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में देश भर के चुनिंदा दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में रामपुर के श्री बृज किशोर डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर के संचालक डॉ. समर्थ कुमार अग्रवाल को प्रोस्थोडोंटिक्स में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वे पिछले 32 साल से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। मरीजों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक इलाज देना ही उनकी प्राथमिकता रही है। इसी मेहनत को आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना गया है। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने मरीजों, परिवार और रामपुर के लोगों को समर्पित किया है। डॉ. समर्थ बीडीएस, एमडीएस लखनऊ हैं और एफआईसीडी यूएसए, एफपीएफए यूएसए जैसी अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त हैं। वे केजीएमसी लखनऊ और सीएमसी लुधियाना में रेजिडेंट रह चुके हैं और वर्तमान में कोठीवाल डेंटल कॉलेज मुरादाबाद में विजिटिंग लेक्चरर हैं। उनकी विशेषज्ञता इम्प्लांट, फिक्स दांत, बत्तीसी, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री और रूट कैनाल में है। रामपुर के सिविल लाइंस स्थित उनके क्लिनिक पर रोजाना दर्जनों मरीज इलाज के लिए आते हैं। 24 घंटे में दांत फिक्स करने की सुविधा ने उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है। राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद रामपुर के चिकित्सा जगत और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। चिकित्सकों का कहना है कि रामपुर जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर सम्मान पाना युवा डॉक्टरों के लिए बड़ी प्रेरणा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)