फोरलेन किनारे नाले में मिला युवक का शव:मऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम फोरलेन किनारे एनएचएआई के नाले में एक युवक का शव मिला। हाजीपुर के पास शव देखकर स्थानीय लोगों ने शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली निवासी आशीष चौरसिया पुत्र स्वर्गीय दिनेश चौरसिया के रूप में हुई है।
युवक का शव मिलने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)