कानपुर में सपा की PDA पंचायत:एटा सांसद देवेश शाक्य पहुंचे, बोले- 2027 का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती
कानपुर में रविवार शाम 6 बजे समाजवादी पार्टी ने रविदास पुरम के बिहारी टोला में PDA पंचायत कार्यक्रम किया। एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से PDA समाज के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। शाक्य ने कहा 'चुनाव आयोग भाजपा का फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन बन गया है
सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का PDA संदेश प्रेम, दया और अपनापन है। उन्होंने कहा कि PDA समाज के शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई है।
देवेश शाक्य ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं, विशेषकर PDA समाज के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान होना चाहिए। नगर निगम के 125 करोड़ के टेंडर पर उठाए सवाल
सांसद ने कानपुर नगर निगम के मामले पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि जो कुछ भी वहां हुआ जनता के सामने आ रहा है। 'लाल इमली मिल चालू करने का वादा महाझूठ'
देवेश शाक्य ने लाल इमली मिल को चालू करने के वादे को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दो साल पहले सरकार ने मिल चालू कराए जाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा व्यापारियों पर प्रस्तावित मर्चेंट UPI लेनदेन शुल्क को लेकर भी चिंता जताई और सरकार की नीतियों को व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया। 'शहर में गड्ढे और गंदगी, जनता परेशान'
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता पानी, बिजली और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन शहर की सड़कों पर गड्ढे हैं और बाजारों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि PDA का संदेश समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता रहे। मंच का संचालन सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। पंचायत में संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा, वीरसेन यादव, योगेंद्र कुशवाह, राजकुमार चौहान, जयराम सिंह, विभू गुप्ता, महेंद्र सिंह, अर्पित त्रिवेदी, शादाब आलम, शिवकुमार वाल्मीकि, राकेश निषाद, अमरजीत यादव, श्याम सिंह बबल, आकाश यादव, पूजा यादव, रेखा यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)