डॉ. टीके लाहिड़ी थप्पड़ विवाद; CM ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट:एसोसिएट प्रोफेसर पर थप्पड़ मारने का आरोप, 2 जांच कमेटियां पूरी नहीं कर पाईं जांच
वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन और पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से जुड़े थप्पड़ विवाद में नया मोड़ आया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब की है। यह कार्रवाई IGRS (CM पोर्टल) पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल की ओर से तैयार जांच रिपोर्ट 30 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। 7 सितंबर को CM पोर्टल पर हुई थी शिकायत अर्दली बाजार निवासी सुधांशु कुमार सिंह ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में डॉ. टीके लाहिड़ी से जुड़े थप्पड़ विवाद की जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। बताया गया कि 6 सितंबर को BHU में इलाजरत डॉ. टीके लाहिड़ी को उनकी देखरेख कर रहे उन्हीं के विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। मामले की जानकारी तब सामने आई, जब डॉ. लाहिड़ी के परिजनों ने BHU प्रशासन को ईमेल के जरिए लिखित शिकायत दी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया था। फोटो वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचे नेता विवाद के बीच डॉ. टीके लाहिड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद कांग्रेस और सपा के नेता अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर बयानबाजी भी हुई। इसी दौरान राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल भी अस्पताल के ICU पहुंचे और डॉ. टीके लाहिड़ी का हाल जाना। मंत्री के निर्देश पर बनी 10 सदस्यीय कमेटी राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। हालांकि, यह समिति अभी अपनी जांच पूरी नहीं कर पाई है। इसके अलावा BHU प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी भी अब तक जांच पूरी नहीं कर सकी है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पुलिस स्तर पर जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल की ओर से तैयार रिपोर्ट 30 सितंबर को CM ऑफिस भेजी गई। अब इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)