डा0 राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी:युवाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

Oct 12, 2026 - 15:16
0
डा0 राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी:युवाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील
बुलंदशहर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। मतलूब अली ने कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता, जातिवाद और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। लोहिया का मानना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलने पर ही सच्चे लोकतंत्र की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक परिवर्तन में भागीदारी निभाने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। गोष्ठी में हाजी अख्तर, अन्नू चौधरी, सैय्यद गौहर अली, कासिम प्रधान, प्रेमवीर यादव, समीता सिंह, अतुल कुमार, रामकुमार यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User