दैनिक भास्कर का असर:NH-27 पर गड्ढे भरना शुरू:2000 से ज्यादा गड्ढों से जोखिम भरा हुआ था सफर; एक फीट गहरे तक गड्ढे, मरम्मत की रफ्तार धीमी

Oct 10, 2026 - 10:12
0
दैनिक भास्कर का असर:NH-27 पर गड्ढे भरना शुरू:2000 से ज्यादा गड्ढों से जोखिम भरा हुआ था सफर; एक फीट गहरे तक गड्ढे, मरम्मत की रफ्तार धीमी
अयोध्या-लखनऊ NH-27 पर जानलेवा गड्ढों को लेकर दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाईवे पर गड्ढे भरने और मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। नए बस अड्डे के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढों को भर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। हालांकि, पूरे हाईवे की मरम्मत की रफ्तार अभी धीमी है। काम पूरा करने की समयसीमा भी तय नहीं है। सितंबर में 22 से 26 तारीख के बीच आए अर्नब चक्रवाती तूफान और तेज बारिश के बाद हाईवे की हालत बिगड़ गई थी। दोनों लेन पर 2000 से ज्यादा गड्ढे होने से सफर जोखिम भरा हो गया था। वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने और दिशा बदलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में अयोध्या से लखनऊ जाने वाली लेन पर 600 से ज्यादा गड्ढे मिले थे। वहीं, लखनऊ से अयोध्या आने वाली लेन पर 1400 से ज्यादा गड्ढे सामने आए थे। रुदौली से अयोध्या के बीच कई हिस्सों में करीब हर 500 मीटर पर सड़क पर गड्ढे मिले थे। नए बस अड्डे के पास मिलेगी राहत अयोध्या के नए बस अड्डे के आगे ओवरब्रिज से उतरते ही सड़क पर करीब पांच बड़े गड्ढे थे। इनकी गहराई लगभग एक फीट तक थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में यहां 12 से ज्यादा वाहनों के टायर फट चुके थे। खबर प्रकाशित होने के बाद NHAI ने इन गड्ढों को भर दिया है। पूरी सड़क की मरम्मत का इंतजार हाईवे पर मरम्मत का काम शुरू होने के बावजूद सभी गड्ढों को भरने में कितना समय लगेगा, यह स्पष्ट नहीं है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मरम्मत में तेजी लाई जाए, ताकि राहगीरों को दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User