संभल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड:धान की फसल बर्बाद, आज भी बारिश का अलर्ट

Oct 10, 2026 - 10:12
0
संभल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड:धान की फसल बर्बाद, आज भी बारिश का अलर्ट
संभल में तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंडक बढ़ी है। धूप निकलने के साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, AQI 114 दर्ज किया गया है। बेमौसम हुई बारिश से खेतों में बची धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। शनिवार की सुबह 09 बजे पूरे दिन का संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं मौसम विभाग ने आज भी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। डीजे शुक्रवार की दोपहर को हुई घंटेभर की बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश के बाद सुबह और रात को ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल शुक्रवार को पूरे जनपद में 12 मिलीमीटर 22 दर्ज की गई, जबकि इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ है, वहीं ईख की फसल में खेत के अंदर पानी भरने से कीड़ा लग गया है। घंटेभर की बारिश से सड़कों पर चल रहा हो गया, किराए की बिल्डिंग में चल रहा रोडवेज बस अड्डा तालाब बना और ऐसा ही हाल जिला संयुक्त चिकित्सालय का भी देखने को मिला। मरीज-तिमारदारों क़ो गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। मौसम बदलने के बाद सरकारी-निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बड़ी है। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी 1000 से बढ़ जाने के साथ ही इस हफ्ते 30 हजार से अधिक ब्लड जांच हो चुकी है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी के अनुसार अस्पताल में 37 मरीज भर्ती हैं और प्रतिदिन 200 से अधिक नए मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं। गांव सिहावली निवासी टीटू यादव ने कहा कि हमें कोई परेशानी नहीं है केवल बारिश होने के बाद यहां पानी भर गया था इसकी दिक्कत है। गांव नई बस्ती निवासी कुलदीप ने कहा कि बारिश के बाद नाले बंद होने से पानी अस्पताल के अंदर आ गया है, जिससे काफी दिक्कतें हुई हैं और हमारे शूज भी गिरे हुए किसी की वजह से हम स्कूटी से जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User