डालीगंज में रामलीला उत्सव:मौसमगंज समिति का 147वां वार्षिकोत्सव, ताड़का और मारीच-सुबाहु वध का मंचन
लखनऊ में श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति, डालीगंज के 147वें वार्षिकोत्सव के तहत रामलीला के तीसरे दिन यज्ञ विध्वंस, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध और मारीच-सुबाहु वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया। मंचन में महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का वध और यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के संहार की लीला प्रस्तुत की गई। इन प्रसंगों के माध्यम से धर्म की रक्षा और अधर्म पर विजय का संदेश दिया गया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि समिति इस वर्ष अपना 147वां वार्षिकोत्सव मना रही है। रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात नौ बजे शुरू होकर मध्यरात्रि तक चलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)