दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य शुरू:डाली जा रही गहरी सीवर लाइन, 9 अगस्त को विधायक ने किया था भूमि पूजन

Sep 15, 2026 - 16:07
0
दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य शुरू:डाली जा रही गहरी सीवर लाइन, 9 अगस्त को विधायक ने किया था भूमि पूजन
वाराणसी का दालमंडी प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। 9 अगस्त को भूमि पूजा के बाद सबसे पहले गहरी सीवर लाइन का काम शुरू हो गया है। 15 फुट का गड्ढे को खोदने के बाद मिट्टी न धसे इलाके लिए लोहे की चादर लगाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था है। संस्था के अनुसार एक महीने के अंदर सीवर का काम खत्म करवा लिया जाएगा। बता दें कि 650मीटर की दालमंडी गली को 215 करोड़ के बजट से चौड़ा किया जा रहा है। ताकि काशीवासियों और श्रद्धालुओं को एक चौड़ा रास्त विश्वनाथ धाम तक जाने के लिए मिल सके । देखें तीन तस्वीरें… शुरू हुआ गहरी सीवर लाइन का काम दालमंडी में गहरी सीवर लाइन का काम शुरू हो गया है। चौक थाने की तरफ से पहला गड्ढा 14 फुट का खोदकर काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें 24 इंच की पाइप डाली जाएगी। पहला गड्ढा खोदने के बाद उसमें लोहे के गाटर वेल्डिंग किए जा रहे हैं। जिसके बाद उसके लोहे की प्लेट लगाई जा रही है ताकि मिट्टी न धंसने पाए। यह सीवर 650 मीटर में दोनों तरफ से जाएगा। ताकि यहां के रहने वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। दालमंडी को बनाना है मॉडल सड़क जुलाई 2025 में कैबिनेट में मुहर लगने के बाद दालमंडी में 181 मकान और 6 मस्जिदों का चिह्निकरण किया गए था। इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 में पहला मकान दालमंडी में तोड़ा गया। यह ध्वस्तीकरण 9 महीने अनवरत चल और अभी तक 179 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।साथ ही 6 मस्जिदों को आंशिक रूप से तोड़ा जा चुका है। ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जिसके लिए 9 अगस्त को भूमि पूजन किया गया था। दालमंडी को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। सबसे सस्ता बाजार अब हो जाएगा महंगा दालमंडी गली पूरे पूर्वांचल की सबसे सस्ती मार्केट कही जाती थी। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार अब यहां समाँ महंगे हो जाएंगे क्योंकि लोगों का नुकसान हुआ है। और काई चीजों का बाजार यहां से पीछे की गलियों में शिफ्ट हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User