सुखपुरा CHC शुरू कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बलिया में अस्पताल में आधुनिक उपकरण, पैथोलॉजी जांच और साफ-सफाई की व्यवस्था की मांग
बलिया के सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के संचालन की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम प्रतिनिधि को पत्रक सौंपकर अस्पताल की व्यवस्थाएं मजबूत करने, आधुनिक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने और जल्द संचालन शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक साल से अस्पताल शुरू कराने के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सैकड़ों गांवों के लोगों को परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि सुखपुरा CHC का संचालन ठीक से नहीं होने के कारण आसपास की कई ग्राम पंचायतों और सैकड़ों गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल की सभी जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कर जल्द संचालन शुरू कराया जाए। पैथोलॉजी और आधुनिक उपकरण की मांग ग्रामीणों ने अस्पताल में खून की जांच समेत सभी जरूरी पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आधुनिक मेडिकल उपकरण और मशीनें उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि स्थानीय स्तर पर ही लोगों को बेहतर इलाज और जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने अस्पताल के अंदर और बाहर नियमित साफ-सफाई कराने तथा सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए स्थायी कर्मचारियों की तैनाती की मांग भी की। खर्च किए गए बजट की जांच की मांग ग्रामीणों ने अस्पताल के लिए सरकार से मिले बजट और उससे कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि अस्पताल के संचालन में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। IGRS रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीणों ने IGRS पर संबंधित अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि अस्पताल का संचालन समयबद्ध तरीके से शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)