दालमंडी में आज गरजेगा PWD का बुलडोजर:10 मकानों का होगा ध्वस्तीकरण, तैनात रहेंगे 200 पुलिसकर्मी
वाराणसी की दालमंडी मार्केट चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में 10 मकानों का सोमवार को ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी ने रविवार को मुनादी कराई थी। सभी दसों मकानों पर मुनादी करवाकर उसमे रह रहे लोगों को मकान जल्द से जल्द खाली करने को कहा गया था। आज की इस कार्रवाई में जेसीबी मशीने लगाईं जाएंगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बता दें की दालमंडी में 9 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा भूमि पूजन के बाद से गहरी सीवर लाइन और बिजली का तार अंडरग्राउंड डालने का काम शुरू हो गया है। इसी बीच 181 मकानों में से बचे हुए 10 मकानों पर आज ध्वस्तीकरण का बुलडोजर चलेगा। 10 मकानों पर होगी कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया - दालमंडी चौड़ीकरण में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्रवाई तेजी से की जा रही है। गहरे सीवर लाइन का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं बिजली तार भी अंडरग्राउंड डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को 10 मकानों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इन सभी मकान मालिकों को मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में इसमें रह रहे लोगों को इस बात की सूचना दी जा चुकी है कि इसे खाली कर दें ताकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आसानी से की जा सके। इन दस मकानों पर चलेगा बुलडोजर केक सिंह ने बताया - दालमंडी में चौड़ीकरण योजना में कुल 181 मकान चिह्नित किए गए थे। साथ ही इसमें 6 मस्जिदें भी थीं। ऐसे में 29 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ यह ध्वस्तीकरण जुलाई के महीने तक चला था। इसके बाद इसपर विराम लगा था। इस ध्वस्तीकरण में बचे कुछ मकानों में से मकान संख्या सीके 39/73, सीके 39/74+76, सीके 43/112, सीके 43/112, सीके 67/1, डी 50/209-डी-1 और सी 1/16, 17 और शेष मकान पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुनादी कराई जा चुकी है। 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एसीपी दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - दालमंडी में ध्वस्तीकरण के कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से फोर्स की डिमांड की गई थी। ऐसे में 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए की गई है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। ताकि किसी भी प्रकार कोई अवयवस्था न उत्पन्न होने पाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)