गाजीपुर में साइबर सेल ने 22 गुम मोबाइल बरामद किए:बहरियाबाद पुलिस ने उनके मालिकों को वापस सौंपे, लोगों के चेहरे पर खुशी
गाजीपुर में बहरियाबाद पुलिस और साइबर सेल ने 22 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार शाम 4 बजे ये फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 22 मोबाइल बरामद किए। जांच के बाद उनकी पहचान कर मालिकों को वापस किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों में गाजीपुर के साथ ही पड़ोसी जनपद जौनपुर के लोगों के फोन भी शामिल थे। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)