डांडिया उत्सव में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा:एलबीआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Oct 16, 2026 - 16:30
0
डांडिया उत्सव में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा:एलबीआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
देवरिया में एलबीआर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने डांडिया की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी के बच्चों की नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों के उत्साह और उमंग से विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री-प्राइमरी वर्ग की कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव और अन्य शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User