एटीएम फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:यूट्यूब से सीखा था तरीका, मशीन पर बॉक्स लगाकर करते थे ठगी

Oct 16, 2026 - 16:30
0
एटीएम फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:यूट्यूब से सीखा था तरीका, मशीन पर बॉक्स लगाकर करते थे ठगी
बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम मशीन पर लोहे का बॉक्स लगाकर उसे खराब होने का झांसा देते थे। इसके बाद ग्राहक के वहां से जाने पर उसके खाते से रुपए निकाल लेते थे। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एसपी केके बिश्नोई ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 6,400 रुपए नकद और ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान नहटौर निवासी आरिफ और शकील के रूप में हुई है। एटीएम पर बॉक्स लगाकर करते थे ठगी पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम मशीन पर लोहे का बॉक्स चिपका देते थे। इसके बाद मोबाइल फोन के जरिए मशीन खराब होने की बात कहकर ग्राहकों को गुमराह करते थे। ग्राहक के एटीएम से चले जाने के बाद आरोपी वहां से रुपए निकाल लेते थे। आरोपियों ने ठगी का यह तरीका यूट्यूब से सीखा था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बिजनौर के अन्य कस्बों और आसपास के जिलों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। दो लोगों के खातों से निकाले थे 15 हजार रुपए 15 अक्टूबर को नजीबाबाद में वसीम के खाते से 10 हजार रुपए और एक अन्य व्यक्ति के एटीएम से 5 हजार रुपए निकाले जाने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User