डाफी बाईपास पर सीवर का पानी फैला, राहगीर परेशान:कई महीनों से समस्या, हल्की बारिश में तालाब बनती सड़क; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

Oct 11, 2026 - 14:38
0
डाफी बाईपास पर सीवर का पानी फैला, राहगीर परेशान:कई महीनों से समस्या, हल्की बारिश में तालाब बनती सड़क; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
वाराणसी में सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र के डाफी बाईपास पर सीवर का पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गंदा पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। हल्की बारिश होने पर ही सड़क तालाब जैसी बन जाती है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। डाफी बाईपास एक अहम रास्ता है। यहां सीवर व्यवस्था ठीक नहीं है और पानी निकासी के इंतजाम भी पूरे नहीं हैं। गंदे पानी के बीच से गुजरते समय गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User