नवरात्र के पहले दिन सजे मां दुर्गा के पंडाल:जसपुरा में विधि-विधान से हुई देवी प्रतिमाओं की स्थापना, गांव में भक्तिमय माहौल
बांदा के सिंघन में शारदीय नवरात्र के पहले दिन बांदा के जसपुरा गांव में भक्तिमय माहौल रहा। गांव में जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए। श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमाओं को विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ स्थापित किया। मां दुर्गा की आराधना के साथ पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। नवरात्र के आगमन से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शुभम द्विवेदी, पुष्पराज द्विवेदी, अनन्या द्विवेदी और अहम पांडे सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)