राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए:ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

Oct 08, 2026 - 18:14
0
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए:ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में था। ये नेता निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांगने जंतर-मंतर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी बंद करो', 'लोकतंत्र बचाओ' और 'निर्वाचन आयोग जवाब दो' जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह विरोध नेताओं के साथ हुए व्यवहार तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संवैधानिक जवाबदेही से जुड़ा है। दीपक भाटी ने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करने वाले नेताओं को शांति से आगे नहीं बढ़ने देना दुर्भाग्यपूर्ण है। संविधान हर नागरिक को शांति से अपनी बात रखने का अधिकार देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User