दौराला में आज होगा एकता, सम्मान और स्वाभिमान महासम्मेलन:बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनीत भराला का विधानसभा में दूसरा बड़ा आयोजन

Oct 18, 2026 - 07:39
0
दौराला में आज होगा एकता, सम्मान और स्वाभिमान महासम्मेलन:बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनीत भराला का विधानसभा में दूसरा बड़ा आयोजन
मेरठ की चर्चित सरधना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विनीत भराला की ओर से आज दौराला में एकता, सम्मान और स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के जरिए समाज में एकता का संदेश देने और लोगों को एक मंच पर लाने की अपील की गई है। विनीत भराला ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है। विनीत भराला ने कहा कि लोगों के बीच से मिल रहा स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनका उद्देश्य समाज में एकता, सम्मान और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से मिलकर महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद दूसरा सम्मेलन विनीत भराला को बसपा ने सरधना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद क्षेत्र में यह उनका दूसरा सम्मेलन है। इससे पहले उन्होंने एक सम्मेलन आयोजित किया था। इसके बाद पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया। अब दूसरे सम्मेलन के जरिए वह क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाने और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सरधना में तेज हो रहीं राजनीतिक गतिविधियां विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सरधना क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के दावेदार भी इस तरह के सम्मेलनों के जरिए लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समीकरण साधने, समर्थकों को जोड़ने और अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। दौराला में होने वाला विनीत भराला का महासम्मेलन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। सरधना की राजीनीति में सक्रिय भूमिका विनीत भराला के पिता सत्यप्रकाश भराला की सरधना विधानसभा में एक अहम भूमिका रही है। वह भी समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे और 2002 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट लेकर चुनाव भी लड़ा। इसके बाद 2007 में टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा जिसमें लगभग 9000 वोट भी उनको मिले। इसके बाद सत्यप्रकाश भराला फिर से समाजवादी में आ गए। विनीत भराला भी 2011 से समाजवादी पार्टी से ही जुड़ हुए रहे। हालांकि बीच में वह बीते पंचायत चुनाव के समय बसपा में भी चले गये थे। इसके बाद उन्होंने फिर से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। विनीत भराला 2005 में अपने गांव भराला के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं और सरधना विधानसभा में लगातार सक्रिय हैं। विनीत भराला 2005 में जिले के यूवा ग्राम प्रधान बने थे। इसके बाद कुछ महीने पहले ही उन्होंने फिर से बसपा में एंट्री ली और पार्टी ने उनको सरधना विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User