देवरिया में दो बाइकें सामने से भिड़ीं:एक युवक की मौत, पिपरा मदन गोपाल गांव के पास हुआ हादसा

Oct 18, 2026 - 07:39
0
देवरिया में दो बाइकें सामने से भिड़ीं:एक युवक की मौत, पिपरा मदन गोपाल गांव के पास हुआ हादसा
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों की टक्कर में 55 वर्षीय रामनयन सिंह की मौत हो गई। हादसा पिपरा मदन गोपाल गांव के पास महुअईया टोला के सामने हुआ। टक्कर में गंभीर रूप से घायल रामनयन को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामनयन सिंह शनिवार शाम बाइक से कहीं गए थे। रात करीब सात बजे वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुअईया टोला के सामने चौराहे की तरफ से आ रही तीन युवकों की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से रामनयन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग घायल रामनयन को मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। उपनिरीक्षक आनंद ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User