दबंगों ने दीवार बनाकर बंद किया रास्ता:औरैया में विरोध करने पर महिला से मारपीट, 5 दिन बाद भी नहीं मिला न्याय

Oct 19, 2026 - 16:41
0
दबंगों ने दीवार बनाकर बंद किया रास्ता:औरैया में विरोध करने पर महिला से मारपीट, 5 दिन बाद भी नहीं मिला न्याय
औरैया के क्योटरा गांव में चार घरों का आम रास्ता दीवार बनाकर बंद कर दिया गया। विरोध करने पर एक महिला से मारपीट भी हुई। पांच दिन बाद भी रास्ता नहीं खुला, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के पास जा रहा है। सोमवार को पीड़िता ने डीएम से शिकायत की। जिस पर मामले में पुलिस जांच करने पहुंची। पीड़ित परिवार के अनुसार, दोपहर में जब लोग घर पर नहीं थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ते पर दीवार बना दी। महिला ने विरोध किया तो उसे लात-घूंसों से मारा गया, जिससे चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। महिला ने 60 वर्षीय पति को फोन पर बताया, जिसके बाद 112 पर सूचना दी गई और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने रास्ता खुलवाने से इनकार कर इसे राजस्व विभाग का मामला बताया। परिवार ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User