मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी:1200 मतदाताओं पर होगा मतदेय स्थलों का पुनर्गठन, 12 नवंबर को होगा सूची का प्रकाशन

Oct 19, 2026 - 16:41
0
मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी:1200 मतदाताओं पर होगा मतदेय स्थलों का पुनर्गठन, 12 नवंबर को होगा सूची का प्रकाशन
मऊ में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन को लेकर सोमवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। पुनरीक्षण की प्रक्रिया एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पूरी की जाएगी। 1200 मतदाताओं के आधार पर होगा पुनर्गठन जिलाधिकारी ने बताया कि 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूरी की जानी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित दावे, आपत्तियां और सुझाव दो से तीन दिनों के भीतर उपलब्ध करा दें, ताकि समयसीमा के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची डीएम ने बताया कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समय से अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि प्रस्तावों पर नियमानुसार विचार किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User