महिला ने युवक को 23 सेकेंड में 13 जूते मारे:ललितपुर में बेटी का मेडिकल के दौरान दरवाजे पर कान लगाने से रोकने पर विवाद
ललितपुर में सोशल मीडिया पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला युवक को जूतों से पीटती नजर आ रही है। वीडियो में महिला 23 सेकेंड के भीतर युवक को 13 बार जूते मारती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में वीडियो 10 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे का बताया गया है। घटना महिला चिकित्सालय के सामने सड़क की बताई जा रही है। दरवाजे पर कान लगाने से रोकने पर हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी का चिकित्सीय परीक्षण कराने मेडिकल कॉलेज आई थी। उस समय बंद कमरे में परीक्षण चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला दरवाजे पर कान लगाकर अंदर की बातें सुनने की कोशिश कर रही थी। वहां संविदा पर तैनात एक कर्मचारी ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर महिला उससे नाराज हो गई। अस्पताल के बाहर कर्मचारी को जूतों से पीटा बताया जा रहा है कि बाद में कर्मचारी किसी काम से अस्पताल के बाहर पहुंचा तो महिला ने उसे पकड़कर जूतों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद कर्मचारी की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)