डेढ़ साल बाद बदलेगी बदलापुर बस अड्डे की तस्वीर:5.78 करोड़ से बनेगी सड़क, मिलेगी नई राह

Oct 03, 2026 - 09:21
0
डेढ़ साल बाद बदलेगी बदलापुर बस अड्डे की तस्वीर:5.78 करोड़ से बनेगी सड़क, मिलेगी नई राह
जौनपुर के बदलापुर में रोडवेज बस अड्डे की सड़क अब 5.78 करोड़ रुपये से बनेगी। डेढ़ साल पहले उद्घाटन के बाद भी यह बस अड्डा संकरी सड़क से चालू नहीं हो पाया था। बस अड्डे का निर्माण 5 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपये में हुआ था। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने 13 नवंबर 2020 को भूमि पूजन किया, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 8 दिसंबर 2024 को उद्घाटन किया। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे से बस अड्डे तक आठ सौ मीटर सड़क संकरी थी, जिससे बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। बस अड्डा बेकार पड़ा था। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने 5.78 करोड़ रुपये की साढ़े पांच मीटर चौड़ी और डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का आकलन रिपोर्ट शासन को भेजा है। जल्द ही धन आवंटित कर निर्माण शुरू होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User