कोट रहा में गांधी-शास्त्री जयंती:ग्रामीणों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Oct 03, 2026 - 09:21
0
कोट रहा में गांधी-शास्त्री जयंती:ग्रामीणों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
उन्नाव के मियागंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कोट रहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेचेलाल ने की। प्रधान ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि गांधीजी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे और उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User