देहली गेट से मदिया कटरा तक भीषण जाम:500 मीटर जाने में लगा आधा घंटा, टू व्हीलर भी रेंगते रहे
आगरा में दिल्ली गेट से मदिया कटरा रोड जाम का नया प्वाइंट बन गया है। सोमवार शाम से लेकर रात तक यहां पर भीषण जाम लगा रहा। रात 8 बजे यहां सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। आलम ये रहा कि पुष्पांजलि हॉस्पीटल से मदिया कटरा तक करीब 500 मीटर जाने में आधा घंटा लग गया। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सीएम ग्रिड योजना के काम से बढ़ी परेशानी
दिल्ली गेट, मदिया कटरा और हरीपर्वत क्षेत्र में जाम की समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने और कम दूरी तय करने में लंबा समय लगता है। वहीं, मेट्रो और सीएम ग्रिड परियोजना के निर्माण कार्यों के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित रहता है। अग्रसेन चौराहे से पहले हॉस्पीटल के बाहर वाहनों के खडे़ होने से जाम की स्थिति बनती है। सोमवार दोपहर में भी यहां पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे, लेकिन शाम 6 बजे के बाद स्थिति और बिगड़ गई। चार पहिया वाहन एक जगह पर ही फंसे रहे। हॉस्पीटल की गाड़ियों ने बिगाड़ी
देहली गेट पर कई हॉस्पीटल हैं। हॉस्पीटल में आने वाले मरीज और तीमारदारों की गाड़ी भी रोड पर पार्क होती हैं। ऐसे में इसके चलते भी जाम के स्थिति बनती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)