हरियाणा में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर अमरोहा में विरोध:PM के नाम DM को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और तत्काल रिहाई की मांग की

Oct 12, 2026 - 21:23
0
हरियाणा में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर अमरोहा में विरोध:PM के नाम DM को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और तत्काल रिहाई की मांग की
हरियाणा में पत्रकारों की गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने के मामले पर अमरोहा के पत्रकारों ने विरोध जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हिरासत में लिए गए पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। पत्रकारों ने हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल की गिरफ्तारी और लिविंग इंडिया की महिला पत्रकार को हिरासत में लेने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशाखोरी जैसे सामाजिक मुद्दे पर खबरें दिखाने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई से कई सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों ने मामले की पारदर्शी जांच और अतुल अग्रवाल व महिला पत्रकार की तुरंत रिहाई की मांग की। उन्होंने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा का मुद्दा भी उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User