डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में यूपी के 5 खिलाड़ी:अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम, कानपुर के अभिषेक बने दल फिजियोथेरेपिस्ट
मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्टूबर तक होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दल में कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेयी का चयन फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में प्रदेश के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। एथलेटिक्स में बिजनौर के विवेक राणा, मैनपुरी के रोहित यादव और बरेली की रिदम शर्मा हिस्सा लेंगी। बैडमिंटन में गोरखपुर के आदित्य यादव और शतरंज में प्रयागराज के आशुतोष शुक्ला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्साहजनक है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)