गोरखपुर के राकेश श्रीवास्तव को मिलेगा मंजुश्री सम्मान:अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध प्रतिष्ठान में होगा आयोजन, भोजपुरी लोक कला संवर्धन हेतु पहचान

Sep 25, 2026 - 20:30
0
गोरखपुर के राकेश श्रीवास्तव को मिलेगा मंजुश्री सम्मान:अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध प्रतिष्ठान में होगा आयोजन, भोजपुरी लोक कला संवर्धन हेतु पहचान
गोरखपुर में लोक कला एवं संस्कृति तथा भोजपुरी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहे लोक कला साधक एवं लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को आगामी 30 सितंबर को लखनऊ स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध प्रतिष्ठान में स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी प्रतिष्ठित संस्था मंजुश्री के प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि विदेसिया शैली पर आधारित नाटक "पिया परदेसिया" के मंचन के अवसर पर डॉ. राकेश श्रीवास्तव को यह विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। डॉ. राकेश श्रीवास्तव भोजपुरी के श्लील लोकगायन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक लोकगीतों और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए लंबे समय से सक्रिय हैं। लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. श्रीवास्तव ने भारत के साथ-साथ अमेरिका और मॉरीशस सहित विभिन्न देशों में भोजपुरी के पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति देकर भारतीय लोक संस्कृति और भोजपुरी भाषा की समृद्ध परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User