देशद्रोहियों का वोट मिला तो मतपेटिका अशुद्ध हो जाएगी:मिर्जापुर नगर विधायक ने कहा- हार-जीत की चिंता नहीं, देशभक्ति की भावना रखने वालों का ही समर्थन चाहिए

Oct 16, 2026 - 07:22
0
देशद्रोहियों का वोट मिला तो मतपेटिका अशुद्ध हो जाएगी:मिर्जापुर नगर विधायक ने कहा- हार-जीत की चिंता नहीं, देशभक्ति की भावना रखने वालों का ही समर्थन चाहिए
मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने देशभक्ति और राष्ट्रवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें देशद्रोहियों का वोट नहीं चाहिए। अगर उनके नाम पर ऐसे लोगों का एक भी वोट पड़ गया तो उनकी मतपेटिका अशुद्ध हो जाएगी। विधायक ने कहा कि वह 2017 और 2022 में भी इस तरह की बात कह चुके हैं। रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि जो लोग भारत माता को नहीं मानते, भगवान श्रीराम और भारतीय संस्कृति में विश्वास नहीं करते तथा देश के हित में काम नहीं करते, उनका समर्थन उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह देशभक्ति की भावना रखने वाले लोगों का वोट चाहते हैं। उनके मुताबिक, देश के प्रति समर्पण रखने वाले लोग ही उनके आदर्श हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का दिया उदाहरण विधायक ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के प्रति समर्पण रखने वाले लोग उनके आदर्श हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत में रहकर देश का लाभ लेते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाते हैं। ऐसे लोगों का वोट उन्हें स्वीकार नहीं है। बोले- हार-जीत की चिंता नहीं, देशभक्तों का समर्थन चाहिए रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि उन्हें हार-जीत की चिंता नहीं है। वह देशभक्ति की भावना रखने वाले लोगों का समर्थन चाहते हैं। खुद को भगवान हनुमान का भक्त बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन छेड़ने पर जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा, "जो मोहि मारा, तेहि मैं मारा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User