विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव:फिरोजाबाद में भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पति की पहले हो चुकी है मौत
फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरारा में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि उसकी बहन को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला किला निवासी अर्चना कुमारी (29) की शादी 24 फरवरी 2016 को खैरगढ़ क्षेत्र के गांव ककरारा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बताया गया है कि अर्चना के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद से वह ससुराल में रह रही थीं। भाई बोला- प्रताड़ित करते थे ससुरालीजन घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में चीख-पुकार मच गई। अर्चना के भाई रंजीत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुरालीजन आए दिन परेशान करते थे। इसको लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। रंजीत का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया विवाहिता की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मौत की असल वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)