देसी शराब के ठेके के पास फायरिंग, दो युवक घायल:क्रिकेट खेलकर लौटते समय विवाद, एक के पैर-कान और दूसरे के सीने में लगी गोली

Oct 13, 2026 - 20:23
0
देसी शराब के ठेके के पास फायरिंग, दो युवक घायल:क्रिकेट खेलकर लौटते समय विवाद, एक के पैर-कान और दूसरे के सीने में लगी गोली
गाजीपुर में भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर में मंगलवार शाम 6:30 बजे देसी शराब के ठेके के पास गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखडेहरा निवासी राघवेश सिंह यादव (35) और पंकज सिंह यादव (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्रिकेट खेलकर लौटते समय हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी दो युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हो गई। गोली लगने से राघवेश और पंकज घायल हो गए। एक के पैर-कान, दूसरे के सीने में लगी गोली गोली राघवेश के पैर और कान में लगी, जबकि पंकज के सीने के दाहिने तरफ गोली लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User